राम ही लगाए भव पार तेरी नईया-श्याम कुँवर भारती

राम भजन – भव पार तेरी नइया |

राम राम राम कहो मेरे भईया |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
राम जन्म भूमि अयोध्या बड़ा धाम है |
सब देवो मे श्रीराम बडा नाम है |
आज ना जपोगे जपोगे बोलो कहीया |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
कासी विश्वाननाथ बाबा शिवशंकर बिराजे |
संकट मोचन भक्त हनुमान खूब साजे |
राम नाम जपके सब पाप तर जइहा|
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
बृंदाबन बाकेबिहारी छवि बलिहारी |
मथुरा गोवर्धन राधेश्याम होती जयकारी |
राम के बिना तेरा कौन है सहइया |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
बिनध्याचल बिंध पर्वत माता जी का धाम है |
अष्टभूजी काली खोह त्रिभुज बड़ा नाम है |
राम संग बिराजे सदा सीता जी मेरी मईया |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
जौनपुर चौकिया माई शीतला खूब सजती है |
प्रयागराज संगम मे भक्तों डुबकी खूब लगती है |
हरिद्वार मे हरिहर हरते बने है खेवइया |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
जम्मू कटरा मे माँ वैष्णो डेरा डाले है |
चढ़ जाते सब पहाड़ों पड़ जाए पैरों चाहे छाले है |
राम न जपोगे पीछे खूब पछतईहा |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
देवघर मे बाबा बैधनाथ डमरू बजाते है|
उज्जैन नगरी महाकाल धुनि खूब रमाते है |
राम ही रामेशवर है सबके बड़े सहइया|
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
मइहर माँ भवानी का ऊंचा बड़ा डेरा है |
कामरूप कमख्या मे जगदंबा का घेरा है |
बाला जी विशनुरूप राम के है भईया |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
राजरप्पा मे छिनमस्तिका गरदन अपनी काटे है |
जगन्नाथ पूरी मे कान्हा बलराम सुभद्रा बिराजे है |
राम के चरण छोड़ी कही मत जईहा |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
केदारनाथ बद्रीनाथ अमरनाथ की बड़ी महिमा है|
सोमनाथ पशुपतिनाथ गौरीनाथ की बड़ी महिमा है |
राम नाम अमृत स्वाद चखी जईहा |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |
कलकत्ता मे काली महाकाली सुंदर मंदिर है |
दक्षिणेश्वर माँ भवानी सजती मंदिर के अंदर है |
सब देवो से पहिले श्रीराम को मनइहा |
राम ही लगाए भव पार तेरी नईया |

श्याम कुँवर भारती (राजभर )
गीतकार /कवि /लेखक /समाजसेवी
बोकारो झारखंड -मोब . 9955509286

Leave a Comment