“आओ हम अभिनन्दन करें”
———
आओ हम अभिनन्दन करें
नूतन वर्ष के आगमन का,
आओ हम सब वन्दन करें
पावन दिवस के बेला का।
आओ हम….
आओ हम सब संकल्प करें
स्व विकास और उन्नति का
आओ हम सब कमर कस लें
राष्ट्र के उत्थान व प्रगति का।
आओ हम….
आओ हम यह स्वीकार करें
सत्य के राह पर चलने का
आओ हम आत्मसात करें
अहिंसा को पालन करने का।
आओ हम….
आओ हम सब सम्मान करें
सद्भावना और भाईचारे का
आओ हम सब अंगीकार करें
राष्ट्र व राष्ट्रीयता के नारे का।
आओ हम…
नव वर्ष एक नव प्रेरणा है
कुछ नया कर गुजरने का
हम सारी कलुषता मिटा दें
ये सन्देशा है गले मिलने का।
आओ हम….
———
अशोक पटेल”आशु”
तुस्मा,शिवरीनारायण(छ ग)
9827874578