अभिनंदन
**********
नव वर्ष अभिनंदन को हाथ उठाओ।
मिलकर के संग सब मंगल गीत गाओ।।
प्यार मोहब्बत का हो जाए उजाला।
नफरत का मूंह हो सदा जग में काला।।
नवीन संघर्ष कर जीवन सुखद पाओ।
मंगल गीत गाओ————
घन घन घंटे बजे ,बजे मजीरा संग।
जीवन में अब से उड़े नये-नये ही रंग।।
नाचो नाचो खूब खुशियां भी मनाओ।
मंगल गीत गाओ————–
भरी सब जीवों में है नववर्ष उमंग।
ढोलक कहीं बजे कहीं बजे मृदंग ।।
नववर्ष में सब मिलकर आनंद मनाओ।
मंगल गीत गाओ—————
डॉ रमेश आनंद
2/305 बघेल कुंज नामनेर ,आगरा मोबाइल नंबर 94582 61887