विषय- झंडा
प्यारा यही तिरंगा झंडा, भारत में लहराता |
भारत भूमि की ताकत बनकर, अरि को आँख दिखाता ||
जगत विजय का राष्ट्र प्रणय का,अमर तिरंगा भाता|
लहरे परचम गौरव गाथा,देश सभी जन गाता||
हर घर झंडा जन्म महोत्सव, जन जन सभी मनाया|
जन जन उर में अहंकार है, अपना शौर्य दिखाया||
पचहत्तरवाँ वर्ष हमारा, अद्भुत गाना गाया|
आजादी का स्वर्ण काल में, झंडा दिवस मनाया||
अंतस गंगा सजा तिरंगा, हर जन सभी सजाया|
बलिदानी मेरे सैनिक का ,अमर कहानी गाया||
तीन रंग में नव उमंग है, गौरव गर्व समाया|
हरा,श्वेत,केशरी रंग में, वीरों ने गति पाया||
चरैवेति का पंथ प्रदर्शक, चक्र ज्ञान मुझ देता| करना है मुझ कठिन परिश्रम, इससे शिक्षा लेता||
आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा
अमरनाथ सोनी “अमर ”
9302340662