मातृका विवेक साहित्यिक मंच दिल्ली हिन्दी दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन-
सभी इकाइयों में एक साथ संपन्न हुआ

हिन्दी राष्ट्रीय भाषा हमारी इसे सम्मान देना हमारा कर्तव्य- प्रिती हर्ष

वीना आडवानी तन्वी- रिपोर्ट

मातृका विवेक साहित्यिक
मंच संस्था दिल्ली द्वारा हिन्दी दिवस पर हुई काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की संस्थापिका प्रीति हर्ष जी ने अपने उद्बोधन संग सभी साहित्यकारों को शुभकामनाएं और हिन्दी दिवस की बधाई प्रेषित ‌करते हुए हिन्दी भाषा को हर क्षेत्र में अनिवार्य करने और सभी के द्वारा अधिक से अधिक हिन्दी बोली बोलने का आग्रह किया हमारे भारत देश की मातृभाषा ही सर्वोपरि है मातृका विवेक साहित्यिक मंच की उपाध्यक्ष आरती तिवारी सनत ने भी सभी को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में बधाई दी और कहा की सभी बच्चों को घर में हिन्दी में बात करते हुए हमारी राष्ट्रीय भाषा को सम्मान देना चाहिए। मां शारदे को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की अनुमति आरती जी द्वारा दी गई तब समस्त साहित्यकारों की रचनाओं से मंच सुशोभित हो गया।
सभी की बेहतरीन रचनाओं को समीक्षा संग सराहा गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । सभी सम्मानित रचनाकारों ने एक स्वर में कहा हिन्दी दिवस पर हम सब संकल्प लेते हैं कि हिन्दी अनिवार्य करें इसके लिए अधिक से अधिक लोगों में प्रचार प्रसार करें हिन्दी भाषा का महत्व भी सभी को समझना होगा।

Leave a Comment