दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर एम वी फाउंडेशन का सफल आयोजन

नई दिल्ली
एम वी फाउंडेशन रजि० (मातृका स्वराष्ट्र गौरवम) के तत्वावधान में 24 से 25 सितंबर दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भव्य आयोजन किया गया

एकात्म मानवतावाद के प्रणेता एवं राष्ट्रप्रे‌मी सभी ने उन्हें याद कर नमन किया श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली एम वी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति हर्ष जी की अध्यक्षता में
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‌की जयंती पर यह आयोजन किया गया। निदेशक आरती तिवारी सनत ,शीला सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारत के विभिन्न राज्यों से एक से बढ़कर एक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सभी ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति मंच पर रखी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद कर कहा कि एकात्म मानवतावाद की उनकी विचारधारा भारतीय जनसंघ कर्मठ नेता, समर्पण एवं त्याग को नहीं भुलाया जा सकता। पत्रकार साहित्यकार और समाजसेवी सभी की मदद करना सब को आगे बढ़ाना बिना भेदभाव के आज भी उनके इन्हीं कर्तव्यनिष्ठ कार्यों से देश याद करता है। उनकी जयंती पर सभी ने उन्हें शत-शत नमन किया। अंत में अध्यक्ष प्रीति हर्ष जी ने बहुत ही सुंदर उद्बोधन दिया एकात्म मानवतावाद सभी संस्कृतियां एकजुट होकर रहें राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि है , ऐसा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कहा करते थे वह देश के प्रति राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित रहे। सभी प्रतिभागियों को *मातृका राष्ट्रप्रेमी सम्मान* से सम्मानित किया गया। निदेशक आरती तिवारी सनत जी ने सभी का आभार ज्ञापित किया सभी का उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित किया उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू, चंद्र प्रकाश गुप्त, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डॉ. शशि कला अवस्थी, गायत्री ठाकुर सक्षम, पद्माक्षी शुक्ल, मधु भूतड़ा अक्षरा, वीना आडवाणी तन्वी, नेहा जैन निखिला, चंदा देवी स्वर्णकार, रेनू मिश्रा दीपशिखा, मधु वैष्णव मान्या आदि सभी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सभी ने इस सफल आयोजन की प्रशंसा की।

Leave a Comment