विश्व के सर्व श्रेष्ठ प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर मेरी तरफ से अनंत शुभकामनायें.
नमो नमो!
तन मन है इस देश की खातिर
राष्ट्र की खातिर जान है।
बदल दिया इस देश की सूरत
मेरा नमो महान है।
भारत माँ का वीर पुत्र ये
हुंकार हमेशा भरता है।
महाशक्ति यह देश बने
राह सृजन की चलता है।
मनमोहक अभिव्यक्ति इनकी
मानों नगमा ढलता है।
भाषण इनका धारा प्रवाह
चहुँ ओर महकने लगता है।
सपने इनके ऐसे सजते,
जैसे तारे खिलते हैं।
नये बीज रिश्तों की बोते
स्नेह के मेघ बरसते हैं।
लावा बनकर दुश्मन का ये
नामोनिशां मिटाते हैं।
नहीं जो संभव काम जहां में
करके उसे दिखाते हैं।
रामकेश एम यादव (कवि,साहित्यकार), मुंबई