नव वर्ष उत्सव-बाबूराम सिंह

नव वर्ष उत्सव-2022
World of writers
कविता
नया वर्ष रंग लाये अंगों में उमंग लाये,
श्रध्दा सुभाव सत्य सबही के संग लाये।

श्रेष्ट सुविचार होवें सुखी परिवार होवें,
सदा बहार विश्व महके वो ढ़ंग लाये।

फैले सुयश कृति मधुर व्यवहार प्रीति,
शान्ति सफलता अनुराग सुधर्म लाये।

एकता सुमति सत्कर्म “कवि बाबूराम ”
मानव जीवन में सुखद सुमर्म लाये।

श्रध्दा सदभाव रीति,भक्तिमें चाव सु-प्रीति,
सुपथ पर पांव सु-नीति लाये नया वर्ष।

संयम शक्ति सुभाग,सत्य -धर्म, तप-त्याग,
शान्ति एकता का सुराग लाये नया वर्ष।

शास्त्र,संतों का दर्श,शुचि सुविचार -विमर्श,
जन-मानस में प्यार हर्ष लाये नया वर्ष।

कालिमा कलुष छल छाँट “कवि बाबूराम ”
मार्ग आलोक, सत्य का दिखाये नया वर्ष।
“”World of writers”””
बाबूराम सिंह कवि
ग्राम-खुटहाँ,पोस्ट -विजयीपुर -841508
जिला -गोपालगंज (बिहार)
मो0नं0-9572105032

1 thought on “नव वर्ष उत्सव-बाबूराम सिंह”

  1. 👌👌 लाजबाब सृजन आदरणीय बाबूराम सिंह जी 💐💐
    —राजकुमार छापड़िया

Leave a Comment