नूतन वर्ष-डॉ रामचन्द्र स्वामी अध्यापक

*नूतन वर्ष*
————————————–

2022 का हर पल हर लम्हा
आपको
गुनगुनी धूप सा,
घनेरी छाँव सा
नाजुक सी छुअन सा
गुदगुदे अहसास सा
जीत की थकान सा
मंजिल के मकान सा
प्रियतम की पदचाप सा,
मिलन के रोमांच सा
दिल की दुआओं सा
आत्मीय लगाव सा
बच्चे की मुस्कान सा
वरद हस्त वरदान सा
हर पल हर लम्हा 2022 का
आपको
खुशियों के सैलाब सा

*डॉ रामचन्द्र स्वामी अध्यापक बीकानेर 9414510329*

1 thought on “नूतन वर्ष-डॉ रामचन्द्र स्वामी अध्यापक”

Leave a Comment